1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान की भैंस और IAS का डॉग खोजने के बाद अब रामपुर पुलिस खोज रही नेता जी की घोड़ी; 24 घंटे में…

आजम खान की भैंस और IAS का डॉग खोजने के बाद अब रामपुर पुलिस खोज रही नेता जी की घोड़ी; 24 घंटे में…

Now Rampur police is searching Netaji's mare after finding Azam Khan's buffalo and IAS dog; किसान प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाजीश खान की गायब हुई घोड़ी। रामपुर पुलिस पर घोड़ी ढूंढ़ने की जिम्मेवारी। ढूंढॉ निकाली थी आजम खान की सात भैंस।

By: Amit ranjan 
Updated:
आजम खान की भैंस और IAS का डॉग खोजने के बाद अब रामपुर पुलिस खोज रही नेता जी की घोड़ी; 24 घंटे में…

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सात भैंसों और बाद में तत्कालीन  डीएम अमित किशोर के पालतू कुत्ते का का सफलतापूर्वक पता लगाने के बाद उत्तर प्रदेश के रामपुर पुलिस के कंधों पर एक और बड़ी जिम्मेवारी आ गई है। लेकिन यह जिम्मेवारी किसी इंसान को खोजने की नहीं बल्कि एक घोड़ी को खोजने की है, वो भी नेता जी की घोड़ी।

आपको बता दें कि आजम खान की भैंस और IAS अमित किशोर के पालतू कुत्ते का सफलतापूर्वक पता लगाने के बाद, रामपुर पुलिस की क्षमता में पर भले ही किसी और मामलों में हो या नहीं लेकिन जानवरों को खोजने में लोगों का विश्वास बढ़ गया है। बता दें कि किसान प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाजीश खान ने अपने पसंदीदा सफेद चेहरे वाली काली घोड़ी की तस्वीरें शेयर की। नाजीश ने कहा कि चार साल की घोड़ी उनके पारिवारिक सदस्य की तरह थी। वह शुक्रवार से लापता है। पुलिस में शिकायत के बाद कांग्रेस पदाधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर पोस्ट करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को टैग किया।

एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने कहा कि खान की ऑनलाइन शिकायत के बाद उसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में, खान ने उल्लेख किया कि उन्होंने घोड़ी को 80,000 रुपये में खरीदा था। उन्होंने कहा कि हजरतपुर चौक के पास तोपखाना गेट पर एक मिल के पीछे बांध दिया था। 5 नवंबर की रात वह गायब हो गई।

24 घंटे के अंदर ही बड़ी कामयाबी

आपको बता दें कि इस मामले के दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही रामपुर पुलिस ने नेता जी की घोड़ी को ढूंढ़ निकाला। घोड़ी थाना गंज के क्षेत्र काशीपुर गांव में बरामद हुई। घोड़ी की गुमशुदगी को लेकर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घोड़ी को बरामद कर ली। इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है वहीं कांग्रेस नेता अपनी घोड़ी वापस मिलने पर काफी खुश हैं उनका कहना है कि घोड़ी उनके परिवार का हिस्सा है।

आजम खान मामले में 7 पुलिसकर्मियों को किया गया था निलंबित

जनवरी 2014 में पसियापुर डेयरी से समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सात भैंसों और बाद में तत्कालीन डीएम अमित किशोर के पालतू कुत्ते का सफलतापूर्वक पता लगाने के बाद, लापता जानवरों का पता लगाने की रामपुर पुलिस की क्षमता में पर खान का विश्वास बढ़ गया है। आजम के लापता भैंस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...