1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. अब लैपटॉप को रोल किया जा सकता है, एलजी 17 इंच के लैपटॉप पर रोलेबल डिस्प्ले के साथ काम कर रहा है

अब लैपटॉप को रोल किया जा सकता है, एलजी 17 इंच के लैपटॉप पर रोलेबल डिस्प्ले के साथ काम कर रहा है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब लैपटॉप को रोल किया जा सकता है, एलजी 17 इंच के लैपटॉप पर रोलेबल डिस्प्ले के साथ काम कर रहा है

अगर आप ट्रैवल के दौरान अपने लैपटॉप को ले जाने के लिए परेशान होते हैं तो चिंता छोड़ दीजिए. अब आप अपने लैपटॉप को रोल करके भी ट्रैवल कर पाएंगे. बैग में लैपटॉप को लिए अलग से जगह बनाने की परेशानी भी खत्म होने वाली है. दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनी एलजी ने रोलेबल डिस्प्ले वाला लैपटॉप पेटेंट कराया है.

जानिए क्या है रोलेबल लैपटॉप की खासियत
LG का नया पेटेंट बताता है कि उसका नया लैपटॉप 17 इंच का होगा और इसे स्ट्रो अवे करने के लिए रोल किया जा सकता है. इसके डिस्प्ले को 13.3 इंच से 17 इंच के बीच के साइज में रोल किया जा सकता है.

जीएसएमएरेना के मुताबिक इस लैपटॉप का कीबोर्ड और चटपैड फोल्ड हो सकते हैं. इसकी एक खास बात ये है कि रोल होने के बाद ये बैग या टेबल में कम स्पेस लेंगे.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...