1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. अब गूगल पे की इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट के लिए देना होगा चार्ज

अब गूगल पे की इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट के लिए देना होगा चार्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब गूगल पे की इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट के लिए देना होगा चार्ज

गूगल अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे से पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस बंद करने जा रहा है। इस सर्विस को जनवरी 2021 से बंद कर दिया जाएगा।

कंपनी इस सर्विस के बदले इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ेगी, लेकिन इसके लिए यूजर्स को चार्ज देना होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी कंपनी ने इन चार्ज को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

अभी यूजर्स गूगल पे ऐप और pay.google.com दोनों प्लेटफॉर्म की मदद से पैसे ट्रांसफर कर पाते हैं।

ऐसे में अब गूगल ने एक नोटिस जारी करके यूजर्स को नोटिफाई किया है कि उसकी वेब पेमेंट सर्विस अगले साल जनवरी से काम नहीं करेगी।

उसने बताया, “2021 की शुरुआत से यूजर्स pay.google.com प्लेटफॉर्म पर जाकर न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही प्राप्त कर पाएंगे। पैसे ट्रांसफर करने के लिए उन्हें गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करना होगा।”

9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी गूगल पे मोबाइल या फिर pay.google.com से पैसों को भेजने और रिसीव करने की सुविधा देता है।

हालांकि, अब गूगल की तरफ से नोटिस जारी करके वेब ऐप को बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में यूजर 2021 की शुरुआत से Pay.google.com के जरिए पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे। यूजर को गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...