कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कह दिया था की पीओके भारत का हिस्सा है और जान देनी पड़े या लेनी पड़े इसे लेकर रहेंगे।
कश्मीर से 370 हटाने के बाद सेना ने बुरहान गैंग के सारे लड़कों को मार दिया है। हाल ये है की कश्मीर में हिज़्बुल का कोई लीडर बनने को तैयार नहीं है। साउथ कश्मीर काफी हद तक आतंक मुक्त हो गया है।

पिछले कुछ दिनों से पीओके को लेकर गर्माहट बढ़ रही है। माना जा रहा है की पाकिस्तान बारूदी सुरंगे बिछा रहा है और उसे डर है कि भारत जल्द पीओके पर दावा करके घुस सकता है।
लेकिन कल पाकिस्तानी सरकारी वेबसाइट ने तो खुद ही पीओके को भारत का हिस्सा बता दिया। उनकी वेबसाइट पर ग्राफिक के आधार पर कोरोना संक्रमण की जानकारी देने वाले हिस्से में दिख रहा है कि पीओके भारत का हिस्सा है।
वेबसाइट पर ये तस्वीर आने के बाद से ही लोगों ने इमरान खान के खूब मज़े लिए। लोगों ने दिखा की दिल का डर वेबसाइट तक पर दिखाई दे रहा है।
वैसे ये कोई आम डर नहीं है ! अगर मोदी और अजित डोवाल के काम करने के तरीके पर नज़र डाले तो पाकिस्तान का ये डर एक दिन सच भी हो सकता है।