1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM helpline 1076 में कार्यरत कम्पनी को नोटिस जारी, जानिये कारण

CM helpline 1076 में कार्यरत कम्पनी को नोटिस जारी, जानिये कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM helpline 1076 में कार्यरत कम्पनी को नोटिस जारी, जानिये कारण

अनुज की रिपोर्ट

सरकार ने CM helpline 1076 में कार्यरत कम्पनी को नोटिस जारी किया है। दरअसल स्योरविन बीपीओ को सीएमओ की और से नोटिस जारी किया है और उसका कारण है 75 से अधिक कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आना।

जी हां, दरअसल अब तक कंपनी के 75 से अधिक कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। कम्पनी पर लॉकडाउन के गाइडलाइन को दरकिनार करने का आरोप है।

आपको बता दे,

सीएमओ कार्यालय ने नोटिस में तीन प्रमुख बाते पूछी हैं

1- क्या दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजेशन और मास्क का प्रयोग किया गया अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह लापरवाही क्यों बरती गई?

2- एक ही समय में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को दफ्तर में क्यों बुलाया गया?

3- कंपनी ने कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन क्यों नहीं किया?

सीएम हेल्पलाइन -1076 पूरे प्रदेश की शिकायतें आती हैं। शासन ने इसके संचालन का जिम्मा श्योरविन बीपीओ कंपनी को दिया है।

जानकारी के मुताबिक विभूति खंड के साइबर टावर में स्थित इस कंपनी के दफ्तर में करीब 1200 कर्मचारी हैं जो तीन शिफ्ट में काम करते हैं।

आम दिनों में हर शिफ़्ट में करीब 400 कर्मचारियों की ड्यूटी होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...