1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. HIGH HEELS औरत ही नहीं मर्द भी पहना करते थे, जानें कब, कहां और कैसे आया ये हाई हिल्स का फैशन…

HIGH HEELS औरत ही नहीं मर्द भी पहना करते थे, जानें कब, कहां और कैसे आया ये हाई हिल्स का फैशन…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
HIGH HEELS औरत ही नहीं मर्द भी पहना करते थे, जानें कब, कहां और कैसे आया ये हाई हिल्स का फैशन…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: फैशन के इस दौर में आपने कई लड़कियों व महिलाओं को हाई हिल्स पहनते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि ये हाई हिल्स फैशन के इस दौर को देखते हुए नहीं आयी है। बल्कि सदियों से ही इसका फैशन चलता आ रहा है।  और मजे की बात तो ये है कि ये फैशन केवल महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए चलन में रहा है। अब आप सोच रहे होंगे पुरुष हाई हिल्स कबसे पहनने लगे। तो इतना सोचिएं मत क्योंकि आज से करीब 4000 ईसा पूर्व प्राचीन मिस्र के गुबंदों में बनी तस्वीरों में भी आप देख सकते है प्राचीन काल में पुरुष लोग भी हाई एड़ी के जूते पहना करते थे।

लेकिन इसके बाद ब्रिटेन के शाही परिवार और पेरिस के डिजायनरों ने ये चलन आगे बढ़ाया। साथ ही वेनिस की वेश्याओं ने भी हाई हिल्स का फैशन आगे बढ़ाने में काफी योगदान दिया है। आजकल जैसे जूतों का सबसे पुराना सबूत ईसा पूर्व 3,500 BC का है, जो अर्मेनिया की गुफा से मिला था ।

इसके साथ ही 9वीं सदी में फारस के घुड़सवारों के जूतों में भी टोरंटो के बाटा शू म्युजियम की क्यूरेटर एलिजाबेथ सामेलहाक ने हाई हील के शुरुआती सबूत पाए थे। जूतों में हील इसलिए जोड़ी गई ताकि घुड़सवार को अपने पैर रकाब में फंसाने में आसानी हो।

इतिहास के सबसे चर्चित जूतों के संग्रहकर्ता का नाम आए, तो उसमें फ्रांस के 5 फीट, 4 इंच के राजा लुई चौदहवें और आधुनिक काल में फिलीपींस की फर्स्ट लेडी इमेल्डा मार्कुस का नाम जरूर दर्ज होगा। ऐसे ही धीरे-धीरे 1960 और 70 के दशक में पुरुषों के लिए काउबॉय हील्स का चलन लौटा। इस दौर के कई पॉप स्टारों ने इस चलन को फेमस करने में अहम भूमिका निभाई।

अगर कोई कहे कि हाई हिल्स का आविष्कार किसने किया तो इसके लिए एक ही जवाब होगा कि इसका आविष्कार नहीं हुआ बल्कि ये तो प्राचीन काल से ही चलन में आता रहा है। हाई हिल्स को राजा-महाराजाओं के दौर से आते आते अब ये आज के दौर में तो आम फैशन बन चुका है। लेकिन अगर बात स्टिलेटोज की करें तो ये असल में 1953 में आये थे। इसको डिजायनर क्रिस्चियन डिओर ने फ्रेंच जूतों की स्टाइल से दूसरे विश्व युद्ध के बाद फिर से फैशन में लाया था। वैसे सहीं मायने में डिजायनर रॉजर विवियर को स्टिलेटो के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है।

1740 तक पुरुषों ने ऊंची हील का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। 50 साल बाद ये ऊंची हील के जूते महिलाओं के पैरों से भी गायब हो गए थे। लेकिन फिर19वीं सदी के मध्य में ऊंची हील के जूते वापस फैशन में लौटे और अब तो आज की डेट में हर लड़की के पैरों पर आपको हाई हिल्स मिलेगी। हाई हिल्स पर तो कई गाने भी बन चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...