1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. OSCAR AWARD 2021 : Nomaland फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड 2021, जानें कौन बना बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस

OSCAR AWARD 2021 : Nomaland फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड 2021, जानें कौन बना बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस

By: Amit ranjan 
Updated:
OSCAR AWARD 2021 : Nomaland फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड 2021, जानें कौन बना बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस

नई दिल्ली : साल 2021 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है, जिसमें नोमालैंड फिल्म का जलवा दिखा। आपको बता दें कि इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा इस फिल्म ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड द फादर के लिए एंथनी हॉकिंस को मिला है।

जानिए किस फिल्म ने कौन सा अवॉर्ड मिला :-

The Father फिल्म के लिए Anthony Hopkins को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है।

Nomaland के लिए Frances McDormand ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।

फिल्म नोमालैंड ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड Fight For You को मिला है।

फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर अवॉर्ड Sound Of Metal को मिला है।

The Father को एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

Mank ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म के लिए Erik Messerschmidt को अवॉर्ड दिया गया है। इस फिल्म ने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।

फिल्म नोमालैंड के लिए निर्देशक क्लोइ चाओ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।

Yuh-Jung Youn ने फिल्म मिनारी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऐसे करके उन्होंने इतिहास रच दिया है। ये पुरस्कार जीतने वाली वो पहली कोरियन महिला बन गई हैं।

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- Tenet

बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन- Black Bottom

बेस्ट मेअकप, हेयर- Black Bottom

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर- My Octopus Teacher

आपको बता दें कि इस बार इसमें उन फिल्मों को जगह मिली है जो एक जनवरी 2020 से 28 फरवरी 2021 के बीच रिलीज हुई हैं। ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजेलिस के Dolby Theatre और Union Station में किया गया। आप इसे भारत में स्टार मूवीज या स्टार वर्ल्ड चैनल पर देख सकते हैं। बता दें कि इस समारोह में ऑस्कर्स इन मेमोरियम सेक्शन में हॉलीवुड स्टार्स चैडविक बोसमैन, सिसली टायसन और क्रिस्टोफर प्लमर संग इरफान खान को श्रद्धांजलि दी गई। इन स्टार्स को हमने 2020-21 में खोया है। बता दें कि यह 93 वां एकेडमी अवॉर्ड्स है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...