1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Air Conditioner मार्केट में एंट्री किया Nokia, लॉन्च किया एयर कंडीशनर

Air Conditioner मार्केट में एंट्री किया Nokia, लॉन्च किया एयर कंडीशनर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Air Conditioner मार्केट में एंट्री किया Nokia, लॉन्च किया एयर कंडीशनर

Nokia ने भारत में अपने प्रॉडक्ट्स की रेंज को बढ़ाते हुए Air Conditioners (AC) को लॉन्च किया है। नोकिया के एयर कंडीशनर्स इनवर्टर टेक्नॉलजी और मोशन सेंसर्स जैसे फीचर्स लैस हैं।

भारत में इनकी शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। नोकिया एयर कंडीशनर्स को 29 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

भारत में ही किया गया डिजाइन:-
नोकिया एयर कंडीशनर्स की खास बात है कि इन्हें भारत में ही डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है। फीचर्स की बात करें तो नोकिया के एयर कंडीशनर्स में सेल्फ क्लीनिंग टेक्नॉलजी के साथ फोर-इन-वन अजस्टेबल इनवर्टर मोड दिया गया है। ये एयर कंडीशनर ड्यूल रोटरी कंप्रेसर और बिना ब्रश वाले DC मोटर से लैस हैं।

स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं नोकिया के एयर कंडीशनर्स:-
नोकिया एयर कंडीशनर्स में नेगेटिव आयोनाइजर के साथ सिक्स-इन-वन एयर फिल्टर भी मिलेगा। इन फीचर्स के अलावा इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

नोकिया एयर कंडीशरनर्स में दिए गए कस्टमाइज्ड यूजर प्रोफाइल और मल्टिपल शेड्युलर जैसे स्मार्ट फीचर इसे और खास बना देते हैं। इन एयर कंडीशनर्स में रैपिड कूलिंग फीचर के साथ कंपनी ने ऐंटी-कोरोसिव इंटरनल्स भी दिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...