नोकिया जल्द ही भारत मे अपना बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक़ Nokia अगले महीने Nokia 1.4 लांच कर सकती है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि ये फ़ोन अग़र दस हज़ार के अंदर लांच हुआ तो गेम चेंजर साबित हो सकता है।
क़ीमत और स्पेसिफिकेशन पे एक नज़र:-
My SmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक़ Nokia अपना फ़ोन Nokia 1.4 को 8,800 रुपये में लांच कर सकता है। एक लीक में निकल कर सामने आया है कि फ़ोन में आप को ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
इसके साथ फ़ोन में 4,000 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। कलर वैरिएंट की बात करें तो फ़ोन Grey और Blue कलर में लांच किया जा सकता है। इसमें आप को 1 जीबी का रैम और 16 जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे बाद में 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
टिपस्टर की जानकारी के हिसाब से Nokia 1.4 में 6.51 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। प्रॉसेसर की बात करें तो इसमें 1.3 GHz Quad- core के साथ लांच हो सकता है।
8 MP का रियर कैमरा और 6 MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बैक में 2 MP का डेप्थ सेंसर का कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर, वाईफाई, और भी स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकता है।