प्रवीण की रिपोर्ट
जनपद में पिछले तीन दिनों से बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे है। नोएडा में अब 27 नए मरीजों के साथ कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 1038 पहुंच गयी है।
आपको बता दे कि 15 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गयी है। इस प्रकार अब तक कुल 400 से अधिक मरीजों को ठीक किया जा चुका है।
जनपद के अलग अलग हॉस्पिटल में अभी भी 500 मरीज भर्ती है जो की एक चिंताजनक आंकड़ा है। मरने वालों की संख्या 13 हो गयी है।
जो 27 मरीज दर्ज किए गए हैं, उनमें 16 लोगों की पुष्टि प्राइवेट प्रयोगशाला ने की है। 11 मरीजों को सरकारी प्रयोगशालाओं ने पॉजिटिव घोषित किया है।