{ नॉएडा से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी के सख्त निर्देश के बाद सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालो पर बड़ी कार्यवाही की है।

सड़क पर कूड़ा डालने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालो पर नोएडा प्राधिकरण का चाबुक चला है।
नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि
जिसमें मुख्य रूप से कई बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर स्वाद फ़ूड प्लाजा सेक्टर 61 पर 25000 रूपए का जुर्माना लगाया गया।
वही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर ओटिंक रेस्टुरेंट पर 25000 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।
नोएडा प्राधिकरण की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 16 जगह पर कार्वाही करते हुए 5 लाख 47 हजार का जुर्माना किया।

वही जन स्वास्थ्य अधिकारी इन्दु प्रकाश ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी के निर्देशों पर आगे भी इसे सख्ती से जनहित में लागू किया जाएगा।