1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की कोशिश में नॉएडा प्रशासन

लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की कोशिश में नॉएडा प्रशासन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की कोशिश में नॉएडा प्रशासन

{ नॉएडा से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

नोएडा अथारिटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी महानगर में छोटे और मंझोले व्यवसाइयों को सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष योजना पर काम कर रही हैं। इसके तहत अथॉरिटी ने विभिन्न सेक्टरों में व्यवसायिक प्लॉटों का आवंटन किया जा रहा है।

noida-administration-trying-to-promote-small-scale-industries

ये भूखण्ड 18 से चार सौ मीटर तक के हैं जिनकी उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। 6 फरवरी से इनका ऑनलाइन आवेदन खुला हुआ है, जिसे नोएडा अथारिटी की वेबसाइट पर जाकर चैक किया जा सकता है। अंतिम तिथि 3 मार्च है।

noida-administration-trying-to-promote-small-scale-industries

पोर्टल पर योजना का पूरा विवरण और उपलब्ध है। इसमें पारदर्शिता लाने के लिए नोएडा प्रशासन ने योजना को पूरी तरह से ऑनलाइन किया हुआ है ताकि किसी भी तरह का कोई भेदभाव ना हो सके।

noida-administration-trying-to-promote-small-scale-industries

सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों की सूची भी वेबसाइट पर जारी की जाएगी तथा इन आवेदकों द्वारा 12 मार्च को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक ऑनलाइन ही बोली लगाई जाएगी। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले आवेदक का सत्यापन के बाद 19 मार्च को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...