{ बहराइच से मनीष शर्मा की रिपोर्ट }
कार्यकर्ता बैठक को लेकर जनपद बहराइच के दौरे पर पहुंची अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि संविधान के तहत बने नियम और कानून का हवाला देते हुए भले ही आज निर्भया के दोषी नए-नए हथकंडे अपनाते हुए बचने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उन्हें अब किसी कीमत पर मोहलत नहीं देनी चाहिए हर हालत में उन्हें फांसी हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे लोगों को हम फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचाएंगे तब तक जो ऐसे अपराध करने वाले लोग होते हैं उनके अंदर भय पैदा नहीं होगा।

अनुप्रिया पटेल ने यह भी कहा कि आज जो देश मे निचले क्लास की हर नौकरियों को आउटसोर्सिंग को दिया जा रहा है और आउटसोर्सिंग के तहत किसी भी भर्ती में आरक्षण का नामोनिशान नहीं है उन्होंने कहा कि इतना बड़ा देश है उसको चलाने के लिए समय-समय पर नीतियों में परिवर्तन होता है हमारे सरकारी उपक्रमों में इस आरक्षण नीति का पालन होता रहा है।

लेकिन अब प्राइवेट सेक्टर्स को दिए जाने के बाद यह व्यवस्था लागू नहीं होगी इस पर सरकार को सोचना चाहिए ,राम मंदिर को लेकर बने राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में ओबीसी वर्ग के सदस्य डाले जाने के मामले में अनुप्रिया पटेल ने कहा हर चीज को इस नजरिए से नही देखना चाहिए एक ट्रस्ट बनाया गया है जो इसके जानकार हैं उन्हें ट्रस्ट में रखा गया है ये कोई विशेष बात नही है।