रिपोर्ट: नंदनी तोदी
हरिद्वार: कोरोना काल में आयोजित होने वाले सबसे बड़े महाकुम्भ की शुरुआत आज हो चुकी है। धर्मनगरी में होने वाले महाकुम्भ में आज सबसे अखाड़े श्री निरंजनी और श्री आनंद अखाड़े की पेशवाई आज शहर में नकली गई है।
बता दें, इस अवसर पर सीएम रावत भी मौजूद रहे, और उन्होंने सभी संतो से मुलाक़ात की। सबसे दिलचस्प बात ये है कि, इस पेशवाई पर लोगों ने अपना उत्साह दिखते हुए ड्रोन से फूलों की बरसात की। इतना ही नहीं सभी संतत ठाटबाट से रथों पर सवार निकल रहे थे। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में हाथी, ऊंट और घोड़े चल रहे थे।
मैंने कुंभ क्षेत्र में महसूस किया कि सभी संत मेले की व्यवस्था और तैयारियों से ख़ुश हैं । आज सभी ने अपनी खुशी जाहिर की और आशीर्वाद भी दिया। मेरा सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि महाकुंभ के दौरान कोरोना संबंधी नियमों का पालन कर कुंभ का पुण्य लाभ उठाएं। pic.twitter.com/aSUOxbG3aX
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) March 3, 2021
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिरकत की और सभी संतों से मुलाक़ात की। उसके बाद सीएम रावत ने हरिद्वार में हो रहे हैं कुंभ कार्यों का निरीक्षण किया। कुंभ से सम्बनधित सभी जानकारी मेले के अधिकारियों से ली।
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान आज विभिन्न अखाड़ों के मंदिरों में दर्शन पूजन कर पूज्य साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही 150 बेड युक्त अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात महाकुंभ के लिए निर्मित मीडिया सेंटर का अवलोकन किया। pic.twitter.com/Ra0UmIR8Ny
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) March 3, 2021
इसके अलावा उन्होंने कुंभ के लिए बन रहे मीडिया सेंटर और डेढ़ सौ बेड के अस्थाई अस्पतालो का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि कुंभ के सभी काम पूरे हो चुके हैं। कामों को बेहतर तरीके से किया गया है।
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि जो काम अभी पूरे नहीं हुए हैं उन्हें कुंभ से पहले पूरा कर दिया जाएगा।