रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड की देसी गर्ल हॉलीवुड की क्वीन ऐसे बनी की हर तरफ देश क्या विदेशों में भी उनकी दिवानगी के करोड़ों दिवाने है। हम बात कर रहे है इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जो सोशल मिडिया पर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका सोशल मिडिया पर अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर करती रहती है। पति निक के साथ प्रियंका हमेशा सेक्सी और बोल्ड अंदाज में नजर आती है, चाहे कोई इवेंट हो या फिर सोशल मिडिया ही क्यों ना हो प्रियंका चोपड़ा का सेक्सी ड्रेसिंग स्टाइल हमेशा उन्हें लाइमलाइट में ले आता है।

अपने लुक से हमेशा कैमरे को अपनी ओर खींचने वाली प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर कभी किसी का ध्यान ही नहीं गया। लेकिन नीचे दिए इस विडियों में आज आप निक जोनस के दांतो को एक बार गौर से देखिएं , निक के बांए तरफ के दांतो में हरे रंग की कुछ चीज नजर आ रही है। जिसकी वजह से निक ट्रोल हो गये और सबकी नजरों में आ गया उनका ये हरा दांत।
nick jonas with spinach in his teeth is my favorite part of the whole show#GrammyAwards pic.twitter.com/fPPlX1B5wP
— Heather Wismer (@happykid) January 27, 2020
बता दें कि अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में एक स्टेज शो पर निक जोनस अपना परफॉर्मेंस दे रहे थे। उस वक्त निक ने अपना एक नया गाना गाया जिसमें उनका ये दांत दिख गया जिसकी वजह से सोशल मिडिया पर वो ट्रोल हो गये। बस फिर क्या था यूजर्स के कमेंट की लाइन लग गयी और यूजर तरह-तरह की बातें करने लगे।