रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसे लेकर वो कभी-कभी ट्रोल भी हो जाती है। हालांकि वो अक्सर अपने बोल्ड फोटोज और वीडियो के जरिये ट्रोलरों को करारा जवाब देती है। आपको बता दें कि एक बार फिर निया ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर धमाल मचा दिया है। जिसमें वो किसी दोस्त के साथ नजर आ रही है। और बीच रास्ते में ही अपने दोस्त के साथ कुछ ऐसी हरकते करती है, जिसे देखकर सभी हैरान हो जाते है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि निया ने खुद ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह रात में बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोक देती हैं और अचानक डांस करना शुरू कर देती हैं । निया के साथ उनकी दोस्त भी नज़र आ रही हैं । वह भी निया के साथ थिरक रही हैं । बता दें कि निया के इस वीडियो ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है, वो वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं । वीडियो में निया ब्लैक शॅार्ट ड्रेस में नज़र आ रही हैं ।
वहीं बात करें निया के वर्कफ्रंट की तो निया शर्मा डेली सोप सीरीयल ‘नागिन 4’ में नज़र आयी थी । जिसमें वो जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई और विजेंद्र कुमेरिया के साथ नजर आईं थी । निया ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था । इसके अलावा निया ने ‘खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया’ जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी । बताया जा रहा है कि निया जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं । हालांकि उनके नए प्रोजेक्ट की अभी तक अनाउंसमेंट नहीं हुई है ।