1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में बड़ा हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

अलीगढ़ में बड़ा हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़ में बड़ा हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

अलीगढ़ में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की जान चली गई। सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।  आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आधा घंटे से अधिक समय तक माग बाधित रहा। हालांकि पुलिस का कहना है कि जाम लगाने का प्रयास किया गया।

जिला हाथरस थाना सहपऊ के गांव रूदावल निवासी अनिल कुमार पुत्र किशनपाल भाई धर्मेन्द्र के साथ मंगलवार जलेसर मंडी में सब्जी  लेने जा रहे थे। गांव जमों के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में अनिल ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...