1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Youtube का नया फ़ीचर, अब जल्द ही वीडियो देखने के साथ शॉपिंग कर पाएंगे आप

Youtube का नया फ़ीचर, अब जल्द ही वीडियो देखने के साथ शॉपिंग कर पाएंगे आप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Youtube का नया फ़ीचर, अब जल्द ही वीडियो देखने के साथ शॉपिंग कर पाएंगे आप

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Youtube हाल ही में एक नए फ़ीचर के बारे में जानकारी दी है। आप को बता दे कि Youtube अपने प्लेटफ़ॉर्म पर एक ऐसा फ़ीचर टेस्ट कर रहा है जिसके जरिये यूज़र्स वीडियो के साथ साथ शॉपिंग भी कर पाएंगे। इसका घोषणा कंपनी ने खुद किया है।

कंपनी ने बताया है कि यूज़र Youtube पे वीडियो देखने के साथ साथ शॉपिंग भी कर पाएंगे। उन्होंने कहा है कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट जैसा है और इसका हिस्सा बहुत सारे क्रिएटर्स हैं। आप को बता दे कि क्रिएटर्स अपने प्रोडक्ट को लिस्ट कर पाएंगे जिसे आप स्क्रीन पे देखेंगे। आप उसे शॉपिंग बैग में ऐड भी कर पाएंगे। यानी अब आप यूट्यूब पे सीधे शॉपिंग कर पाएंगे।

Youtube ने साफ किया है कि ये कुछ गिने चुने लोगों के लिये ही उपलब्ध होगा। यह फ़ीचर फ़िलहाल अभी अमेरिका में ios और एन्ड्रॉयड यूज़र के लिए रोलऑउट किया जाएगा। एक नया और भी फ़ीचर्स भी ऐड होगा यूज़र सीधे हैशटैग पे टैप करके उससे संबंधित वीडियो पे सीधे जा सकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...