WhatsApp ने नया ‘Add to Cart’ बटन ऐप पर पेश किया है, जो कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने वाला है।
हाल ही में Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी ने ऐप में ‘शॉपिंग बटन’ पेश किया था, जिसके जरिए यूज़र्स आसानी से प्लेटफॉर्म पर मौजूद बिजनेस के कैटालॉग को ब्राउज़ कर सकते हैं और अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।
वहीं, अब ‘कार्ट’ फीचर के माध्यम से व्हाट्सऐप ने प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा लिया है।
इस फीचर में यूज़र्स अलग-अलग प्रोडक्ट्स को देख सकते है, कार्ड में ऑर्डर बिल्ड करके अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं और व्हाट्सऐप पे के जरिए ऑर्डर की पेमेंट भी कर सकते हैं।
WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट में ‘Add to Cart’ बटन को जोड़ा गया है, जिसके जरिए यूज़र्स ऐप पर मौजूद व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट के कैटालॉग को ब्राउज़ कर सकते हैं।
इस नए बटन के माध्यम से यूज़र्स एक मर्चेंट से एक कार्ट में कई आइटम को जोड़ सकते हैं और मर्चेंट के साथ शेयर करके अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।