1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नेपाल के पर्यटन मंत्री योगेश भट्टराई हुए कोरोना पॉजिटिव

नेपाल के पर्यटन मंत्री योगेश भट्टराई हुए कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नेपाल के पर्यटन मंत्री योगेश भट्टराई हुए कोरोना पॉजिटिव

नेपाल के पर्यटन मंत्री योगेश भट्टराई कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की कैबिनेट में भट्टराई (54) पहले मंत्री हैं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके कहा कि मैं अपने संपर्क में आने वाले लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। पिछले सोमवार को कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। उस समय मैंने काठमांडू के बाहर कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया था। शुक्रवार की शाम को अपने आवास पर लौटने पर मुझे बुखार महसूस हुआ।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी सूचना मिली है कि शनिवार को कोरोना वायरस की फिर से की गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’ मंत्री ने कहा कि ‘हल्की बुखार’ के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कुछ दिनों के लिए सतर्क रहने का आग्रह करता हूं और अगर आपको कोई समस्या होती है तो कोरोना वायरस की जांच कराएं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...