1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नवाज के भाई ने उनकी पत्नी पर ब्लैक मेलिंग का केस फाइल किया, जानिये मामला

नवाज के भाई ने उनकी पत्नी पर ब्लैक मेलिंग का केस फाइल किया, जानिये मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नवाज के भाई ने उनकी पत्नी पर ब्लैक मेलिंग का केस फाइल किया, जानिये मामला

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों बड़ी परेशानी से गुजर रहे है। दरअसल उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है वही दूसरी और छोटे भाई शमास नवाब ने उनकी पत्नी पर ही एक्सटॉर्शन और ब्लैक मेलिंग का केस कर दिया है।

 फिल्म ‘होली काउ’ का ये मामला बताया जा रहा है। दरअसल शमास नवाब सिद्दीकी का कहना है कि इसमें उनके पैसे लगे हैं, जो अब तक आलिया सिद्दीकी ने वापस नहीं किए हैं। 

उन्होंने कहा, ‘मैंने आलिया को लिखित रूप में 2.16 करोड़ रुपए दिए थे जो उन्हें 90 दिनों में देने थे। आलिया की 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, लेकिन फिल्म के लिए पैसे मेरे पर्सनल अकाउंट से गए हैं।

आगे उन्होंने कहा की इतना समय निकल जाने पर भी कोई जवाब नहीं आया है इसलिए वे एक्सटॉर्शन और ब्लैक मेलिंग का केस कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...