1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ऋषिकेश: एम्स में दिखा कुदरत का करिश्मा, 1 महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म

ऋषिकेश: एम्स में दिखा कुदरत का करिश्मा, 1 महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

{ ऋषिकेश से अमित सिंह कांडियाल }

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के गाइनी डिपार्टमेंट में भर्ती उत्तरकाशी निवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, महिला को उत्तरकाशी जिला अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया था।

हाई रिस्क केस होने की वजह से महिला को बीते रविवार को दून अस्पताल से एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया था। गाइनी विभाग की डा. अनुपमा बहादुर के अनुसार महिला का हिमोग्लाेबिन काफी कम था। टी.एस.एच. 13 था।

लिहाजा ऐसी स्थिति में डिलीवरी में नवजात ​शिशु आई.सी.यू.नीकु. की आवश्यकता पड़ सकती थी। लिहाजा दून में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे एम्स भेजा गया था। जहां अल्ट्रासाउंड के जरिए पता चला कि महिला के पेट में चार बच्चे हैं।

लिहाजा महिला को 3 यूनिट रक्त चढ़ाया गया। साथ ही बच्चों के फेफड़ों की मैच्योरटी के लिए महिला को इंजेक्शन लगाया गया।

इसके बाद ऑपरेशन से शनिवार को दोपहर में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। जिनमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चे स्वस्थ हैं। जिनका वजन क्रमश: 1.6 किग्रा, 1.5 किग्रा., 1.35 किग्रा. तथा 1.1 किलोग्राम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...