1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेईई की परीक्षा रद्द कराने से जुड़ी याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज

जेईई की परीक्षा रद्द कराने से जुड़ी याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जेईई की परीक्षा रद्द कराने से जुड़ी याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग करते हुए महाराष्ट्र के भंडारा निवासी छात्र के एक पत्र पर तत्काल सुनवाई के लिए मुकदमा दायर किया। पत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों की परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की अक्षमता की स्थिति बताई गई है।

केंद्र सरकार द्वारा जेईई और एनईईटी की परीक्षाएं आयोजित करवाएं जाने का छात्रों ने विरोध किया। इसको लेकर बिहार में रविवार को राजद छात्र कार्यकर्ताओ ने गया कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। जेईई और एनईईटी की परीक्षाएं करवाए जाने का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने इन परीक्षाओं को कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल रोक लगाने की मांग की है।

साथ ही छह महीने के स्कूल फी, रूम रेंट, बिजली बिल माफ करने की भी मांग सरकार व प्रशासन से की है। छात्र राजद जिला प्रभारी मुकेश सिंह यादव ने कहा कि कोरोना जैसे महामारी और बाढ़ आपदा में केवल शहरी व अमीर ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा देने में समर्थ होंगे। यह सरकार सिर्फ पैसों वाली की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...