बुधवार को जनता को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में करीब 150 रुपए का इजाफा कर दिया है। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 144.50 रुपए से 149 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो आज से लागू हो जाएगा।
इसका दाम अब बढ़कर 858.50 रुपए हो गया। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपए बढ़कर 896.00 रुपए हो गया। मुंबई में इसका दाम 145 रुपए बढ़कर 829.50 रुपए हो गया। चेन्नई में यह 147 रुपए बढ़कर 881 रुपए हो गया है।
नए साल में एक जनवरी 2020 को लगातार चौथे महीने रसोई गौस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। तब देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 19.00 रुपए महंगा हुआ था। इससे पहले ग्राहक दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 714.00 रुपए चुका रहे थे।
बताते चले कि, एक फरवरी को 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ था। दिल्ली में इसका दाम 1,466 रुपए है। कोलकाता में 1,540 रुपए , मुंबई में 1,416 रुपए और चेन्नई में 1,589.50 रुपए।