1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ पर बवाल, छात्राएं धरने पर

गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ पर बवाल, छात्राएं धरने पर

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज के फेस्टिवल में छात्रोओं के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर इस वक्त खुब हंगामा हो रहा है। इसके साथ ही गार्गी कॉलेज की स्टूडेंट्स आज धरना करेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आज एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला लिया है।

बताते चले कि दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में बीते 6 फरवरी की रात को वार्षिक फेस्ट में हुड़दंगियों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। कॉलेज की एक छात्रा ने उस रात हुई पूरी वारदात को शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके वाद उसका ट्वीट वायरल हो गया।

छात्रा ने कहा कि, 6 फरवरी को फेस्ट के अंतिम दिन कुछ हुड़दंगी दीवार फांदकर कॉलेज परिसर के अंदर आ गए। इनमें कुछ अधेड़ उम्र के भी थे। फेस्ट में रात को गायक जुबिन नौटियाल का शो था। इसके लिए छात्राओं को सीमित पास ही बांटे गए थे। कॉलेज परिसर में घुसने वाले हुड़दंगियों में से कई नशे में थे।

इन लोगों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। कुछ ने मेट्रो स्टेशन तक उनका पीछा भी किया। छात्रा ने ट्वीट कर यह भी कहा कि कॉलेज के सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में असफल रहे। हम अपने ही कॉलेज में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे। कॉलेज प्रशासन घटना की जिम्मेदारी ले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...