रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के पहले शो मैन राज कपूर(Raj Kapoor) और बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस नरगिस (Nargis Datt) ने एक साथ करीब 16 फिल्में की है। उस दौर में इन दोनों ने सिनेमा स्क्रीन पर प्यार को एक नई परिभाषा दी थी। साथ ही साथ इन दोनों के बीच जबरदस्त लव अफेयर के किस्सें भी सुनने को मिलते है।

लेकिन एक समय ऐसा भी आया कि राज कपूर के प्रेम से नरगिस परेशान हो गयी थी। और एक बार तो उन्होंने सुसाइड करने का प्रयास भी किया था। पर तभी सुनील दत्त उनकी जिंदगी में आये और नरगिस की बेरंग जिंदगी में फिर से कुछ रंग भरने में सुनील कामयाब हो गये। दोनों ने शादी की और दोनों की मैरिड लाइफ बहुत अच्छे से गुजर रही थी।

समय बीत रहा था और इधर राज कपूर ने फिल्म बॉबी से डिंपल कपाडिया नाम की एक नई लड़की को लॉन्च किया। फिल्म रिलीज हुई औऱ कामयाब भी हो गयी। लेकिन बॉलीवुड गलियारों में गॉसिप की अफवाहों में ये बात फैलने लगी थी कि डिंपल कपाडिया नरगिस और राज कपूर की लव चाइल्ड है। इसका एक रिजन ये भी था कि डिंपल काफी हद तक नरगिस से मिलती जुलती थी। और राज कपूर ने डिंपल का परिचय ठीक वैसे ही कराया था जैसे वो पहली बार नरगिस से मिले थे।

एक बार नरगिस से एक इंटरव्यू के दौरान डिंपल के बारे में पूछा गया था। उस वक्त नरगिस ने बड़े ही संयम के साथ जवाब दिया था और अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को नकारते हुए इस तरह की किसी भी बात पर ध्यान ना देने को कहा था। हालांकि नरगिस ने ये भी कहा था कि इस तरह की खबरों से मेरी दोनों बेंटिया हंस पड़ती है, लेकिन हां मेरा बेटा जरुर नाराज हो जाता है पर समय के साथ वो भी ठीक हो जाएगा।
बता दें कि राज कपूर का सिर्फ नरगिस के साथ ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस वैजयंती माला और ज़ीनत अमान के साथ भी लव अफेयर की चर्चा सुर्खियों में थी। और इस तरह से हिंदी सिनेमा के शो मैन उस समय के लवर बॉय के नाम से फेमस थे।