{ मसूरी से बिजेंद्र पंवार की रिपोर्ट }
जनवरी व फरवरी माह के हिमपात से भले ही लोगों को कई दिक्कतों से रूबरू होना पड़ा हो लेकिन पहाड़ों में कई बार के हिमपात से किसानों में काफी खुशी है, दरअसल पहाड़ों की रानी मसूरी सहित जौनपुर विकास खण्ड व धनोल्टी पर्यटक स्थल पर 2020 की बर्फवारी से जहां लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
वहीं यदि ग्रामीण क्षेत्र की बात की जाए तो कई मर्तबा की बर्फबारी से किसानों में काफी उत्साह है, लोगों का कहना है कि कई वर्ष बाद पहाड़ी में रिकार्ड तोड़ हिमपात देखने को मिला है.
भारी हिमपात से जहां एक तरफ पानी के स्तोत्र रिचार्ज होंगे वहीं दूसरी ओर फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद भी जगी है, ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादा बर्फबारी से खासतौर पर फसलों पर लगने वाले कीडों से भी लोगो को राहत मिलेगी।
सीजनल फसल के साथ ही गेहूं,जौ,चना,मटर ,आलू आदि की पैदावार अच्छी होगी वहीं ग्रामीणों का कहना है कि, जमीन पर नमी ज्यादा होगी तो कीड़ों से लेकर फसलों व फलदार पौधों पर कई प्रकार की बीमारी से भी निजात मिल पाएगी जिससे लोगो को उम्मीद है कि ज्यादा हिमपात इस बार किसानों के लिए बरदान साबित होगा।