{ मसूरी से बिजेंद्र की रिपोर्ट }
पहाड़ों की रानी मसूरी सहित जौनपुर विकासखंड में लगातार बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों को भारी मुसीबत में डाल दिया है, देर रात्रि से लगातार झमाझम बारिश व बर्फवारी के कारण जनजीवन
पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है।

बात करें जौनपुर विकासखंड के खेतिहर लोगों की तो मौसम की मार ने खेती से लेकर पालतू पशुओं का जीना दुश्वार कर दिया है ,लगातार जारी बारिश ने हर किसान की कमर तोड़ दी है बारिश के चलते लगातार ठंड बढ़ती जा रही है और ठंड के कारण पूरा जनजीवन सन्नाटे में आ गया है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस सर्दी की बारिश ने उनकी फसलों को चौपट कर दिया है और जो फसल उन्होंने बोई थी वह भी सड़ चुकी है और आगे भी बारिश के कारण खेती-बाड़ी चौपट हो गई है। वहीं उन्हें पालतू पशुओं के पालन पोषण में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण कई पशु घास पात के अभाव में मरने की कगार पर है।