1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मानसून की पहली ही बारिश में दहला मुंबई, ढहा 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, 16 घायल

मानसून की पहली ही बारिश में दहला मुंबई, ढहा 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, 16 घायल

By: Amit ranjan 
Updated:
मानसून की पहली ही बारिश में दहला मुंबई, ढहा 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, 16 घायल

नई दिल्ली : मानसून की पहली ही बारिश ने मुंबई को पूरी तरह दहला कर रख दिया है। जिससे चारों तरफ भागादौड़ी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे है। वहीं बुधवार देर रात करीब 11.10 बजे मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में एक चार मंजिला इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 लोग घायल हो गये है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला। हादसे में 16 लोग घायल हैं, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबरों के मुताबिक बचाव कार्य गुरुवार सुबह तक जारी रहा। हालांकि मलबा हटाने का काम लंबा चलेगा।

बताया जा रहा है कि अकेले इमारत में ही 20 से अधिक लोग मौजूद थे। घायलों को बीडीबीए नगर जनरल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम(BMC) ने आसपास की तीन अन्य खतरनाक इमारतों को आनन-फानन में खाली करा लिया।

घनी बस्ती होने से रेस्क्यू में दिक्कत

आपको बता दें कि यह हादसा जहां हुआ, वह एक घनी आबादी वाली बस्ती है। जहां रेस्क्यू और राहत टीम को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और जेसीबी को जैसे-तैसे अंदर तक पहुंचाया गया। जोन-11 के डीसीपी विशाल ठाकुर के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी।

इस बीच मौसम विभाग द्वारा मुंबई में बुधवार से शुरू हुई भारी बारिश आज भी बनी रहने की चेतावनी दी गई है। मुंबई के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...