1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कल पूछताछ के लिए रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

कल पूछताछ के लिए रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कल पूछताछ के लिए रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

फर्जी टीआरपी केस की जांच में मुंबई पुलिस का शिकंजा रिपब्लिक टीवी पर कसता जा रहा है। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी को समन भेजा है।

मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को कल पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। मुंबई पुलिस ने फक्त मराठी और बॉक्स सिनेमा के कुछ अन्य अधिकारियों को भी कल पूछताछ के लिए बुलया गया है। दोनों चैनलों को चलाने वालों को मुंबई पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है और 13 अक्टूबर तक उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी टीआरपी केस में वांछित दो व्यक्ति दिनेश विश्वकर्मा और विनय त्रिपाठी फिलहाल फरार चल रहे हैं। मुंबई पुलिस की टीम उन्हें तलाश करने में जुटी हुई है।टीआरपी फर्जीवाड़े में रिपब्लिक टीवी की हकीकत सामने आने लगी है।

मुंबई पुलिस की पड़ताल में हंसा रिसर्च के पूर्व कर्मचारी विशाल भंडारी की डायरी से कई खुलासे हुए हैं। इस डायरी में कई घरवालों के नाम दर्ज हैं। इन घरवालों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि रिपब्लिक टीवी को देखने के लिए हर महीने तयशुदा रकम दी जाती थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...