1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 14 मजदूर घायल; बचाव कार्य जारी

मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 14 मजदूर घायल; बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया। इस हादसे में 14 मजदूर घायल हो गए। आपको बता दें कि घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। हादसे में जख्मी मजदूरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है और मलबे फंसे मजदूरों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

By: Amit ranjan 
Updated:
मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 14 मजदूर घायल; बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया। इस हादसे में 14 मजदूर घायल हो गए। आपको बता दें कि घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। हादसे में जख्मी मजदूरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है और मलबे फंसे मजदूरों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

खबरों के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे की है। जोन 8 के DCP मंजूनाथ सिंह ( Manjunath Singe) ने बताया कि, बीकेसी मेन रोड और सांता क्रूज-चेंबुर लिंक रोड को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा आज सुबह साढ़े चार बजे ढह गया। इसमें 14 लोग जख्मी हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई लापता है।’

 

बता दें कि इसी माह महाराष्ट्र के बोइसर में जखारिया फैब्रिक लिमिटेड में हुए विस्फोट के कारण चार लोग जख्मी हो गए थे और एक की मौत हो गई थी। वहीं 11 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...