1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर बिगड़ी तबियत, बेचैनी और घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती

मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर बिगड़ी तबियत, बेचैनी और घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर बिगड़ी तबियत, बेचैनी और घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को तबियत बिगड़ने पर बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हे  बेचैनी और घबराहट महसूस होने पर दोपहर करीब 12 से 1 के बीच में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया है। अभी उनकी जांच की जा रही है।

आपको बता जें कि इससे पहले शुक्रवार को भी मुलायम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया था और दोपहर से लेकर रात 9 बजे तक वह अस्पताल में थे। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद वह रात में वापस लौटे थे। हफ्ते में दूसरी बार उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में लाया गया है और उन्हें एडमिट कर लिया गया है।

मुलायम सिंह ने 7 जून के कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में भी उनको पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जबकि इससे भी पहले अगस्त में भी उनको भर्ती कराया गया था। नवंबर 2019 में मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले जून 2019 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनको यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी।

वहीं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन भी है। जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को फोन करके बधाई दी और साथ ही मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। अखिलेश इस समय मेदांता हॉस्पिटल के सम्पर्क में हैं और लगातार अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...