श्योपुरः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जनपद एवं नगर पालिका परिषद श्योपुर के संयुक्त तत्वाधान में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला के मार्गदर्शन में श्योपुर स्थित हैवी मशीनरी टीनशैड में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया।

श्योपुर में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में 134 जोडे परिणय सूत्र में बंधे, जिसमें जनपद पंचायत श्योपुर के 109, नगरपालिका श्योपुर के 17 एवं नगरपरिषद बडौदा के 08 जोडे शामिल रहें।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कराहल के तत्वाधान में पनवाडा माता मंदिर परिसर में आयोजित विवाह सम्मेलन में 63 जोड़ों ने फेरे लिये। राज्य शासन की योजना के तहत वर-वधु को 49-49 हजार रूपये की राशि के चेक उपहार स्वरूप प्रदान किये गये।
श्योपुर से संवाददाता जगदीश शर्मा की रिपोर्ट