1. हिन्दी समाचार
  2. Weather
  3. MP News: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के साथ बिजली का अलर्ट जारी

MP News: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के साथ बिजली का अलर्ट जारी

 मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अभी भी भारी बारिश का दौर चल रहा है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली का भी अलर्ट जारी कर दिया है। मानसून ट्रफ की एक्टिविटी से यह बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ जिलों जैसे सागर, रीवा, मऊगंज में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

By: Priya Tomar 
Updated:
MP News: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के साथ बिजली का अलर्ट जारी

MP News:  मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अभी भी भारी बारिश का दौर चल रहा है,इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली का भी अलर्ट जारी कर दिया है। मानसून ट्रफ की एक्टिविटी से यह बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ जिलों जैसे सागर, रीवा, मऊगंज में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के कुछ जिले हुए प्रभावित

प्रदेश के कुछ जिलों सागर, रीवा, मऊगंज में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही दमोह, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, शहडोल बाणसागर बांध, श्योपुर-कलां में मध्यम बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश ने बताया कि बिजली और बारिश का असर प्रदेश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में देखने को मिला रहा है।

इन जिलों में किया गया येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से नीमच, धार मांडू, उज्जैन महाकालेश्वर, रायसेन सांची भीमबेटका, सीहोर के साथ-साथ मंदसौर गांधीसागर बांध, रतलाम धोलावड़, इंदौर, देवास, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर विदिशा उदयगिरि, गुना, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़, छतरपुर, खजुराहो, अनुपपुर, अमरकंटक, उमरिया बांधवगढ़, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, हरदा, सुबह-सुबह खंडवा, ओंकारेश्वर, खरगोन महेश्वर, बुरहानपुर में भी हल्की बारिश होने के कारं येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मार्गों की आवाजाही हुई बाधित

अधिक बारिश के चलते वहीं छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह और सागर की सडकों में भी पानी भर गया। रात को वर्षा होने से सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।

इंदौर की सडको पर दो फीट तक हुए जलभराव की वजह से लोगों का गुजरना दूभर हो गया है,जबकि मध्य प्रदेश के कुछ पैदल मार्गो की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है।

This post is written by PRIYA TOMAR 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...