1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: जापान से MP में निवेश लाने की पहल, आज से 4 दिवसीय विदेश यात्रा पर सीएम मोहन यादव

MP News: जापान से MP में निवेश लाने की पहल, आज से 4 दिवसीय विदेश यात्रा पर सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से 4 दिवसीय जापान यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के लिए जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है।

By: Rekha 
Updated:
MP News: जापान से MP में निवेश लाने की पहल, आज से 4 दिवसीय विदेश यात्रा पर सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से 4 दिवसीय जापान यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के लिए जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है। यह समिट 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होगी, जिसमें कृषि, डेयरी, आईटी, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, इलेक्ट्रिक वाहन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा।

यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम

28 जनवरी: टोक्यो में यात्रा की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की जापान यात्रा 28 जनवरी को टोक्यो से शुरू होगी। आज दोपहर 1:15 बजे वे इंदौर से दिल्ली रवाना होंगे और शाम 6:55 बजे टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। रात 2:25 बजे वे हानेडा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से इम्पीरियल होटल जाकर फ्रेंड्स ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे।

सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज से औपचारिक मुलाकात करेंगे। इसके बाद, 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

उद्योगपतियों से चर्चा और रोड शो

सुबह 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित “सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप” रोड शो में मुख्यमंत्री भाग लेंगे। यहां उद्योगपतियों के साथ निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा होगी। दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत बैठकें होंगी। दिन का समापन भारतीय राजदूत के निवास पर भोज के साथ होगा।

29 जनवरी: निवेशकों से संवाद

अगले दिन, मुख्यमंत्री सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। 10:15 बजे वे ब्रिजस्टोन मुख्यालय का दौरा करेंगे और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। दिन का अंत फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ संवाद और भोज के साथ होगा।

30 जनवरी: कोबे और ओसाका का दौरा

सीएम डॉ. मोहन 30 जनवरी को कोबे और ओसाका का दौरा करेंगे। सुबह 4:30 बजे वे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से कोबे के लिए रवाना होंगे और 8:30 बजे पहुंचेंगे। वहां वे सिस्मेक्स कंपनी की साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद ओसाका पहुंचकर पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3:00 बजे वे “मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर” पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में शामिल होंगे।

31 जनवरी: क्योटो और टोक्यो वापसी

31 जनवरी को मुख्यमंत्री क्योटो में जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिए विभिन्न साइट्स का दौरा करेंगे। दोपहर 2:00 बजे वे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से वापस टोक्यो के लिए रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे।

1 फरवरी: स्वदेश वापसी

मुख्यमंत्री 1 फरवरी को सुबह 4:30 बजे टोक्यो से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 5:30 बजे भोपाल लौटेंगे।

उद्योग और विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जापानी कंपनियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियां, सस्ती श्रमशक्ति, और संसाधन जापानी निवेशकों को आकर्षित करने का मुख्य आधार बनेंगे।

निवेश और सहयोग की संभावनाएं

डॉ. मोहन की इस यात्रा से कृषि, फिनटेक, आईटी, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, इलेक्ट्रिक वाहन, और पर्यटन क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह दौरा मध्य प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...