1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: सीएम यादव मोहन यादव ने प्रदेशवासियों नववर्ष 2025 को दी शुभकामनाएं, विकास का लिया संकल्प

MP News: सीएम यादव मोहन यादव ने प्रदेशवासियों नववर्ष 2025 को दी शुभकामनाएं, विकास का लिया संकल्प

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नववर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एमपी के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने संदेश में सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

By: Rekha 
Updated:
MP News: सीएम यादव मोहन यादव ने प्रदेशवासियों नववर्ष 2025 को दी शुभकामनाएं, विकास का लिया संकल्प

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नववर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एमपी के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश

“आप सभी को आंग्ल नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि यह वर्ष सभी प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में अनंत खुशियां, सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए एवं सभी का जीवन मंगलमय हो। आइए, इस नववर्ष पर हम सभी अपने सामर्थ्य से विकसित मध्यप्रदेश के ध्येय को प्राप्त करने का संकल्प लें।”

एमपी के विकास के लिए चार नए मिशन की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने नववर्ष के मौके पर घोषणा की कि 1 जनवरी 2025 से प्रदेश में चार नए मिशन शुरू किए जाएंगे, जो युवाओं, किसानों, गरीबों और नारी शक्ति के उत्थान के लिए समर्पित हैं। इन मिशनों के माध्यम से सरकार प्रदेश के हर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगी।

मुख्यमंत्री पद के एक वर्ष पूरे

डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रयासों को प्रदेश की प्रगति और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष प्रदेश के लिए नई ऊंचाइयों को छूने वाला साबित होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...