मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 18 नवंबर को महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे। वे दिनभर में कई स्थानों पर रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद, जबलपुर में आयोजित महाकौशल विज्ञान मेला और आरोग्य एक्सपो 2024 के समापन सत्र में भी शामिल होंगे।
सीएम का महाराष्ट्र दौरा: कार्यक्रम की रूपरेखा
सुबह 9:30 बजे: भोपाल से मुंबई के लिए रवाना।
11:15 बजे: कलिना विधानसभा में रोड शो और जनसभा।
12:00 बजे: धारावी विधानसभा में जनसभा।
दोपहर 2:00 बजे: साईन कोलीवाड़ा विधानसभा में रोड शो।
दोपहर 3:00 बजे: घाटकोपर विधानसभा में जनसभा।
जबलपुर में महाकौशल विज्ञान मेला और आरोग्य एक्सपो
शाम 4:35 बजे: सीएम जबलपुर में महाकौशल विज्ञान मेला और आरोग्य एक्सपो 2024 के समापन सत्र में भाग लेंगे। रात में भोपाल लौटने का कार्यक्रम।
सीएम डॉ. मोहन यादव के इस दौरे को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाराष्ट्र में उनकी उपस्थिति बीजेपी के प्रचार अभियान को गति देने की कोशिश है, जबकि जबलपुर में उनका विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला कार्यक्रम भी चर्चा का विषय बना हुआ है।