1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: झारखंड में सीएम मोहन यादव का आज करेंगे चुनावी प्रचार, और 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली तोहफा

MP News: झारखंड में सीएम मोहन यादव का आज करेंगे चुनावी प्रचार, और 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली तोहफा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज झारखंड में महगामा और पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। सुबह 10 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वे Pre COP (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज) पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के पर्यावरण विमर्श में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम 11:20 बजे देवघर के लिए रवाना होंगे।

By: Rekha 
Updated:
MP News: झारखंड में सीएम मोहन यादव का आज करेंगे चुनावी प्रचार, और 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली तोहफा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज झारखंड में महगामा और पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। सुबह 10 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वे Pre COP (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज) पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के पर्यावरण विमर्श में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम 11:20 बजे देवघर के लिए रवाना होंगे, जहां वे दोपहर 1 बजे गोड्डा जिले की महगामा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अशोक कुमार भगत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात, दोपहर 2:30 बजे पोड़ैयाहाट विधानसभा के कमली ग्राउंड में एक और जनसभा में शामिल होंगे। सीएम का शाम 5:30 बजे भोपाल लौटने का कार्यक्रम है।

भोपाल में जलवायु परिवर्तन पर पहली बार होगा बड़ा मंथन

भोपाल के मिंटो हॉल में आज जलवायु परिवर्तन पर विशेष मंथन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। “वैश्विक प्रयासों में भारत की प्रतिबद्धता और राज्य का योगदान” विषय पर यह मंथन देश और विदेश के 200 से अधिक क्लाइमेट लीडर्स, सरकारी अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ और प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाएगा।

दीपावली पर प्रदेश के 7 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष तोहफा

प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को नवंबर महीने का अग्रिम वेतन देने का निर्णय लिया है। यह वेतन संविदा और आउटसोर्स कर्मियों के खाते में भी आज जारी किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...