1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह की अहम बैठक

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह की अहम बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक सोमवार को सुबह 10 बजे विज्ञान भवन, दिल्ली में होगी।

By: Rekha 
Updated:
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह की अहम बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक सोमवार को सुबह 10 बजे विज्ञान भवन, दिल्ली में होगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद (Left-Wing Extremism) पर केंद्र सरकार की नई रणनीतियों पर चर्चा करना है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्य प्रदेश के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। केंद्र सरकार की यह पहल वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अटकलें तेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस दिल्ली दौरे के साथ प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश में निगम मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में कई अहम नियुक्तियाँ लंबित हैं, जिनकी घोषणा नवरात्रि के दौरान होने की संभावना है। यह नियुक्तियाँ भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतिम चरण के साथ-साथ पार्टी की स्थिति को और मज़बूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

अमित शाह की नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलवाद पर कड़ा नियंत्रण बनाना और इससे निपटने के लिए नई रणनीतियाँ तैयार करना है। यह बैठक केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों पर शिकंजा कसने की ओर एक ठोस कदम है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...