1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: झारखंड में चुनावी बिगुल फूंकेंगे सीएम डॉ मोहन और शिवराज सिंह, कई जनसभाओं में करेंगे संबोधन

MP News: झारखंड में चुनावी बिगुल फूंकेंगे सीएम डॉ मोहन और शिवराज सिंह, कई जनसभाओं में करेंगे संबोधन

सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार करेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव आज झारखंड दौरे पर रहेंगे और कई महत्वपूर्ण जनसभाओं में शामिल होंगे।

By: Rekha 
Updated:
MP News: झारखंड में चुनावी बिगुल फूंकेंगे सीएम डॉ मोहन और शिवराज सिंह, कई जनसभाओं में करेंगे संबोधन

सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार करेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव आज झारखंड दौरे पर रहेंगे और कई महत्वपूर्ण जनसभाओं में शामिल होंगे। वे सुबह 10:45 बजे लातेहार के नागड़ा बालूमाथ, दोपहर 12 बजे पलामू जिले के पांकी विधानसभा के मानगढ़ मैदान तरहसी और दोपहर 1:20 बजे चतरा जिले के चतरा विधानसभा के जनता हाईस्कूल मैदान कुंदा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:15 बजे वे भोपाल लौटेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी झारखंड के चुनावी माहौल को गर्माने के लिए तीन जनसभाओं में शामिल होंगे। दोपहर 11:30 बजे बहरागोड़ा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिनेशानंद गोस्वामी के समर्थन में गौशाला मैदान, चाकुलिया में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे मनोहरपुर विधानसभा में दिनेश चन्द्र बोयपाई के समर्थन में और दोपहर 3:00 बजे जगन्नाथपुर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरे के माध्यम से भाजपा झारखंड में अपनी पकड़ मजबूत करने और वोटर्स को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...