एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की गुत्थियां उलझती जा रही है। ऐसे में अब शक गहरा रहा है कि वाकई में कहीं उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर तो नहीं किया गया था।
पुलिस इस मामले की काफी गंभीरता से जांच कर रही है वही अब इसकी सीबीआई से जाँच के भी आवाज़ उठनी लगी है। सांसद मनोज तिवारी जो खुद पहले एक अभिनेता रहे है उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए सीबीआई से जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सुशांत के इस तरह जाने से सिनेमा जगत स्तब्ध है। कई सवाल उठ रहे हैं। तो अच्छा होगा की इस मामले की जांच सीबीआई ही करे।
उन्होंने कहा, हमने भी इंडस्ट्री में ये झेला है और बहुत संघर्ष किया है, लेकिन सुशांत को इस स्थिति में पहुंचाने वाली घटनाओं से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।