1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP Lok Sabha Chunav : राहुल गांधी पर मोहन यादव ने किया तंज….बोले पीएम मोदी लोगों की जिंदगी बदलने का चला रहे अभियान

MP Lok Sabha Chunav : राहुल गांधी पर मोहन यादव ने किया तंज….बोले पीएम मोदी लोगों की जिंदगी बदलने का चला रहे अभियान

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की गर्माहट बढ़ रही है। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा लगभग सभी पार्टियां इस रण में ताल ठोकती नजर आ रही हैं, जिसमें लगभग सभी सियासी घरानों के सदस्य भी शामिल हैं। लेकिन जहां यह घराने मैदान में हैं, वहां चुनाव का माहौल काफी रोचक है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
MP Lok Sabha Chunav : राहुल गांधी पर मोहन यादव ने किया तंज….बोले पीएम मोदी लोगों की जिंदगी बदलने का चला रहे अभियान

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल जुट गए है। भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे पर सियासी बयानबाजी कर वोटरों को साधने में जुट हुए है। इसी कड़ी में राहुल गांधी के संविधान बदलने 400 सीट चाहिए वाले बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ रहे, लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे है।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है। किसान, युवा, गरीब मजदूर सब की जिंदगी बदलना, उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। राहुल गांधी अपने अंदर झांक कर देखें, वह संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान बदलने का परिणाम ही रहा की तीन तलाक जैसे निर्णय को कांग्रेस ने बदल दिया। कांग्रेस का अतीत रहा है, आपातकाल में उन्होंने ज्यूडिशियरी के साथ छेड़छाड़ की थी, उसका भी एक लंबा इतिहास है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास को लेकर चलना चाहती है। सभी लोगों की बेहतरी के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाने में प्रधानमंत्री मोदी की अत्यंत आवश्यकता है। इसी कारण से हम इस चुनाव में पूरी ताकत से लगे हुए हैं।

दुर्गादास उइके ने किया नामांकन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह, लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक व विधायक हेमंत खंडेलवाल और पूर्व मंत्री कमल पटेल उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...