1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सांसद बंटी विवेक साहू ने भेजा मानहानि नोटिस, सार्वजनिक माफी के लिए दिया एक सप्ताह का समय

सांसद बंटी विवेक साहू ने भेजा मानहानि नोटिस, सार्वजनिक माफी के लिए दिया एक सप्ताह का समय

छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने विधायक सुनील उईके सहित कांग्रेस, गोंडवाना और अन्य नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। सांसद ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठा और भ्रामक प्रचार कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

By: Nivedita 
Updated:
सांसद बंटी विवेक साहू ने भेजा मानहानि नोटिस, सार्वजनिक माफी के लिए दिया एक सप्ताह का समय

छिंदवाड़ा। हाल ही में चारगांव प्रहलाद में हुई घटना को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने विधायक सुनील उईके सहित कांग्रेस, गोंडवाना और अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। सांसद का आरोप है कि उनके खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगाकर उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

झूठे आरोपों का लगाया आरोप

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल और उनके प्रतिनिधि प्रदेशभर में उनके खिलाफ गलत जानकारी फैलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

एक सप्ताह में सार्वजनिक माफी की मांग

अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए नोटिस में संबंधित पक्षों से एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

जनसेवा को बताया अपनी प्राथमिकता

सांसद ने कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनप्रतिनिधि बनने के बाद से उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका मुख्य उद्देश्य है।

विकास कार्यों को लेकर दिया बयान

बंटी विवेक साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुर्ना क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों तथा जनता के बढ़ते समर्थन से कुछ लोग असहज हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता उनके कार्यों और प्रतिबद्धता से भली-भांति परिचित है।

 

ad

कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से होगा जवाब

सांसद ने स्पष्ट किया कि वे आरोपों का जवाब व्यक्तिगत विवादों से नहीं बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से देना पसंद करते हैं। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति या संगठन जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट : श्याम साहू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...