1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP Breaking News: हाईवे में धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह, किसानों की खाद संकट को लेकर किया प्रदर्शन

MP Breaking News: हाईवे में धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह, किसानों की खाद संकट को लेकर किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नरसिंहगढ़ विधानसभा के ग्राम तिंदोनिया में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाइवे पर धरना दिया है।

By: Rekha 
Updated:
MP Breaking News: हाईवे में धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह, किसानों की खाद संकट को लेकर किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नरसिंहगढ़ विधानसभा के ग्राम तिंदोनिया में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाइवे पर धरना दिया। इस दौरान, किसानों की डीएपी और यूरिया खाद की समस्या को लेकर वह सड़क पर बैठ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

दिग्विजय सिंह किसानों को खाद की कमी से जूझते देख सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने पंचायती राज और किसान मुद्दों को उठाते हुए सरकार से मांग की है कि किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका साथ दिया।

कांग्रेस द्वारा पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने चिलचिलाती धूप में मेट बिछाकर सड़क पर बैठकर किसानों की आवाज उठाई और उनकी जायज मांगों का समर्थन किया।

इस प्रदर्शन का उद्देश्य है कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान दे और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...