भारत में कोविड-19 से पीड़ित लोगों का आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है जो चिंताजनक है। अब फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा भी कोरोना वायरस से पीड़ित हो चुकी हैं। संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही शजा को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ये खबर बेहद चौकाने वाली है जिस पर उनकी छोटी बहन जोया मोरानी ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए साझा किया।
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह परिवार के लिए बहुत चौंकाने वाला था क्योंकि कोरोना वायरस के लक्षण उनमे दिख रहे थे। उनके लक्षणों को देखते हुए, दोनों बहनों ने एक चेकअप कराने का फैसला किया था। जबकि जोया का रिजल्ट नेगटिव आया, शज़ा कोरोना वायरस से पीड़ित निकली। जोया ने यह भी खुलासा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें सुरक्षित रहने और एहतियात के तौर पर दोबारा चेकअप कराने के लिए कहा है।