प्रदेश में कोरोना मरीजों की रफ्तार थम नहीं रही है। तमाम कोशिश के बाद भी प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
आपको बता दे कि शुक्रवार को 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है और 831 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ अब राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 23 हजार पार हो गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 7187 पहुंच गई है।
देहरादून में दूसरे दिन भी सबसे अधिक 205 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 163, नैनीताल में 131, पौड़ी में 85, टिहरी में 76, ऊधमसिंह नगर में 63, अल्मोड़ा में 34, चंपावत में 24, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 13, उत्तरकाशी में 11, बागेश्वर में 10 और चमोली जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या कुल 23011 हो गई है। वहीं, 502 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। अब तक 15447 मरीज ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मरीजों की संख्या 7187 पहुंच गई है।