1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के एक दिन में आए 60 हज़ार से अधिक मामले : अब तक 46 हजार लोगों की मौत

कोरोना के एक दिन में आए 60 हज़ार से अधिक मामले : अब तक 46 हजार लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के एक दिन में आए 60 हज़ार से अधिक मामले : अब तक 46 हजार लोगों की मौत

पूरी दुनिया में अब कोरोना के सबसे अधिक मामले भारत से आ रहे है। आपको बता दे की कल के आकंड़े ब्राज़ील और अमेरिका से भी अधिक है। एक ही दिन में देश में लगभग 61 हज़ार मरीज मिले है जो की दुनिया के किसी भी देश में नहीं मिले है।

इन नए 61 हज़ार मरीजों के साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या 23 लाख को पार कर गई है वहीं इस घातक वायरस से अब तक 46 हज़ार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दे कि अब तक देश में 16 लाख 39 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 44 हजार है और आंकड़ों के मुताबिक, मृत्यु दर गिरकर 1.97 फीसदी पर आ गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...