रिपोर्ट – माया सिंह
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है । यहां एक ही घर में 50 से अधिक जहरीले सांप निकल आए हैं , जिसे देखकर मोहल्ले के लोगों के होश उड़ गये है । एक साथ इतने सांप को देखकर घरवाले घर छोड़कर भाग खड़े हुये और यह देखने के लिये लोगों की भीड़ लग गयी ।
दरअसल, यह मामला जहानाबाद क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ले का है , जहां गया प्रसाद नाम के एक शख्स के घर में 50 सांप निकल आये हैं । एक के बाद एक सापं को निकलते देख आस-पास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गये हैं ।
हालांकि मोहल्लेवासीयों ने संपेरे के मदद से सांपों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया है । वहीं मकान का मालिक गया प्रसाद का कहना है कि पहले दस सांप निकले थे , जिसे पकड़कर खेत में छोड़ आये थे ।
इसके बाद शाम होते ही एक के बाद एक सांप निकलने लगा , जिसे देख सभी हैरान है। बताया जा रहा है कि अभी तक आधा सैकड़ा सांप निकल गये हैं जबकि निकलने की प्रक्रिया अभी भी जारी है ।
आमतौर पर घरों से एक या दो सांप निकल आते हैं लेकिन इतने सांपों को देखकर पड़ोसी भी सहमे हुये हैं और घरों में जाने से डर रहे हैं ।
सांपो को देखने के लिये इकट्ठा हुये लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं , कोई भगवान शिव की कृपा बता रहा तो कोई प्रकोप । अनहोनी के डर से लोग सांपों को मारने के लिये आगे नहीं आये और संपेरो से पकड़वाकर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया ।