{ मुरादाबाद से शकील सैफी की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश मे लॉक डाउन है,ऐसे में मजलूमो की मदद के लिए लोग आगे आ रहे है और निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदो की मदद भी कर रहे है।
मुरादाबाद में शराब तस्करों ने इस स्थिति को भी भुना लिया,पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए सिविल डिफेंस की वर्दी पहन शराब तस्करों ने अवैध रूप से शराब की तस्करी शुरू कर दी,हालांकि पुलिस की कार्य कुशलता के चलते ऐसे 2 जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए।
मुरादाबाद की नागफनी पुलिस ने दो शातिर शराब तस्करों को रंगे हाथों अवैध शराब बेचते हुए डिप्टी गंज चौराहे से पकड़ लिया,गौरतलब हो कि पूरे देश मे लॉक डाउन है ऐसे में शराब की दुकानें भी पूर्णत बन्द है।
अवैध शराब के तस्करों ने अपना काला कारोबार फिर भी नही बन्द किया,शराब की तस्करी का जो अनोखा तरीका इन्होंने इजात किया उससे पुलिस के भी माथे पर बल पड़ गए,शातिर शराब के तस्करों ने नागरिक सुरक्षा संगठन की वर्दी को सहारा बनाया और अपना गोरख धंधा शुरू कर दिया।
सिविल डिफेंस की वर्दी का सहारा होने से पुलिस भी इनपर शक नही कर पाती,गौरतलब हो कि लॉक डाउन के चलते आज कल सिविल डिफेंस के मेंबर्स जनता की सेवा के लिए सड़कों पर है।
किन्तु आज पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर डिप्टी गंज चौराहे से इन्हें रंगे हाथों शराब की सप्लाई करते दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब समेत एक स्कूटी भी पकड़ी है जिसपर सिविल डिफेंस का स्टीकर लगा हुआ था।