1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: विदेश से आये सैकड़ो लोगों ने छिपाई जानकारी, दर्ज होगी FIR

मुरादाबाद: विदेश से आये सैकड़ो लोगों ने छिपाई जानकारी, दर्ज होगी FIR

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: विदेश से आये सैकड़ो लोगों ने छिपाई जानकारी, दर्ज होगी FIR

एक तरफ कोरोना के संकट को रोकने के लिए देश में इक्कीस दिन का लॉकडाउन है, लोग तकलीफ उठाकर घरों में कैद है ताकि कोरोना के खिलाफ छिड़ी इस जंग में देश जीत जाए लेकिन कई ऐसे भी लोग है जो इतने लापरवाह है की वो वो सरकार की मदद करना तो दूर बल्कि सरकार और अधिकारियों के लिए मुसीबत बन गए है।

दरअसल इस वक़्त मुरादाबाद जिले की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है और उसका सबसे बड़ा कारण है विदेश से आये हुए वो लोग जिन्होंने इस संकट के दौर में भी अपनी कोई जानकारी देना उचित नहीं समझा। दरअसल 515 नए विदेश यात्रियों की सूची जारी की गयी है जिसके बारे में अभी विभाग को कुछ नहीं पता है।

वहीं मुरादाबाद जिले में विदेश यात्रियों की संख्या बढ़कर अब 791 पहुंच गई है। इस पुरे संकट पर बात करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने जानकारी दी है की इन सब मामलों में सिर्फ 252 का सत्यापन  हुआ है और बाकी 500 से अधिक लोगों के बारे में कोई सुचना नहीं है। अब आप सोचिये की अगर इनमे से दस फीसदी को भी अगर कोरोना हुआ तो ये पुरे जिले को चपेट में लेने की ताकत रखते है।

ऐसे लोगों के सत्यापन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पुलिस, राजस्व, पंचायत राज विभाग आदि की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं और खबरों की माने तो ऐसे लोगों पर FIR भी की जा सकती है क्यूंकि इन लोगों ने यह जानते हुए भी की खतरा है अपनी पहचान छुपाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...